ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामपिस्तौल के बल पर पूर्व पार्षद का अपहरण, अधमरा कर फेंका

पिस्तौल के बल पर पूर्व पार्षद का अपहरण, अधमरा कर फेंका

रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगरपालिका के पूर्व पार्षद विक्रम का कार में सवार बदमाशों ने पिस्तोल के बल पर अपरण कर लिया और उसे एक बणी (जंगल) में ले जाकर...

पिस्तौल के बल पर पूर्व पार्षद का अपहरण, अधमरा कर फेंका
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवMon, 29 Nov 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगरपालिका के पूर्व पार्षद विक्रम का कार में सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया और उसे एक बणी (जंगल) में ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा और अधमरा कर फरार हो गए। बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इनमें से अभी तक एक की पहचान हुई है।

औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के हरीनगर निवासी पूर्व पार्षद विक्रम बीती शाम शाम को अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी एक नीले रंग की क्रूजर गाड़ी आई। जिसमें 5 युवक सवार थे। जिनमें से एक को विक्रम ने अनिल यादव गांव भगवानपुर के रूप में पहुंचाना। सभी ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर गांव भगवानपुर की बणी में ले गए। उन्होंने कार में जमकर उसे पीटा और उसके बाद बणी में कार से निकालकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से उस पर प्रहार किये। उन्होंने उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया। वे उसे अधमरा कर फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया कि वह जैसे-तैसे बणी से घर पहुंचा और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अनिल यादव सहित 5 लोगों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अपहरण के पीछे पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें