First Mothers Football Tournament in Palam Vihar by Heroes United FC 50 महिलाओं ने मदर्स फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दमखम , Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsFirst Mothers Football Tournament in Palam Vihar by Heroes United FC

50 महिलाओं ने मदर्स फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दमखम

गुरुग्राम में हीरोज यूनाइटेड एफसी द्वारा पहली बार मदर्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 50 से अधिक महिलाओं ने इसमें भाग लिया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शैफाली नागल ने महिलाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 29 Dec 2024 10:54 PM
share Share
Follow Us on
50 महिलाओं ने मदर्स फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दमखम

गुरुग्राम। हीरोज यूनाइटेड एफसी की ओर से पहली बार पालम विहार में बुधवार को मदर्स फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने दमखम के साथ फुटबॉल में हिस्सा लिया। महिला खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की महासचिव शैफाली नागल और एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू की पत्नी बलबिंदर कौर मौजूद थीं। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली माताओं के उत्साह और प्रतिभा को दिखाया गया। जिससे फिटनेस और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिला। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं ने खेल का प्रदर्शन किया है, यह काफी सराहनीय है। इससे प्रतीत हो रहा है कि महिलाएं खेल के प्रति जागरूक हैं। उनके अंदर की प्रतिभा जीवित है। समय-समय से इस तरह की प्रतियोगिताएं ऐसी महिलाओं के लिए ओयोजित किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।