Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsFire Breaks Out in Vehicle and Residential Building in Gurugram No Casualties Reported
पिकअप में आग लगी, चालक ने कूदकर जान बचाई

पिकअप में आग लगी, चालक ने कूदकर जान बचाई

संक्षेप:

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक वाहन में आग लग गई, लेकिन चालक समय पर बाहर कूद गया। दूसरी घटना में सेक्टर-57 के एक मकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी। दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया और लोगों से नियमित जांच कराने की अपील की।

Dec 15, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार को चलते वाहन में आग लग गई, जबकि दूसरी आग लगने घटना सेक्टर-57 के एक रिहायशी मकान में सामने आई। राहत की बात यह रही कि दोनों ही हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार दोपहर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शंकर चौक के पास उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक टाटा एस (पिकअप) वाहन अचानक आग की लपटों में घिर गया। वाहन के इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी किनारे रोककर बाहर कूद गया। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही उद्योग विहार फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्राथमिक जांच में आग का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। वहीं, सोमवार सुबह सेक्टर-57 के एक मकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के मुख्य इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। अचानक हुए धमाके और धुएं के कारण परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे घर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। आग से बिजली का पूरा पैनल जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग ने सर्दियों के मौसम में हीटिंग लोड बढ़ने के कारण लोगों से अपने बिजली के उपकरणों और वाहनों की वायरिंग की नियमित जांच कराने की अपील की है।