पांच मंजिला इमारत में आग, छह को सुरक्षित निकाला

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भूतल पर एक कार्यालय में लगी, जिससे चार महिलाएं ऊपरी मंजिल पर फंस गईं। दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करके उन्हें सुरक्षित निकाला। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पांच मंजिला इमारत में आग, छह को सुरक्षित निकाला

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, इस इमारत के बेसमेंट में एक क्लीनिक संचालित हो रहा था, जबकि भूतल पर एक निजी कार्यालय बना हुआ था। रात करीब 10:15 बजे भूतल पर बने इसी कार्यालय में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत में जहरीला धुआं फैल गया। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोगों का दम घुटने लगा और पूरी बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने जान पर खेलकर सुरक्षित निकाला

आग और धुएं के बीच इमारत की ऊपरी मंजिलों पर चार महिलाएं फंस गई थीं, जिन्हें दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग बाकी मंजिलों तक नहीं फैली और एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस आग लगने के सही कारणों की जांच में जुटे हैं।

-------

- दमकल कर्मियों ने जान पर खेलकर सुरक्षित निकाला

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका

सेक्टर-29 फायर स्टेशन के दमकल कर्मी सुधीर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गई थीं। मौके पर पहुंचते ही सबसे पहला लक्ष्य ऊपरी मंजिल पर फंसी चार महिलाएं और दो पुरुषों को बचाना था। सीढ़ियों में धुआं भरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चार महिलाओं और दो पुरुषों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनका रेस्क्यू करने में दमकल कर्मी सुधीर, ऋषि नरवाल, रायसिंह यादव, मैनपाल यादव और प्रदीप कुमार शामिल थे।

------

- शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका

दमकल अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना रिहायशी इलाका होने के कारण आसपास के अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। पुलिस और बिजली विभाग की टीमें अब इमारत में सुरक्षा मानकों और फायर एनओसी की जांच कर रही हैं।

-----------

सामान्य प्रश्न

गुरुग्राम में आग लगने का समय क्या था?
रात करीब 10:15 बजे भूतल पर बने कार्यालय में अचानक आग लग गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।