Gurgaon News: मानेसर के निजी स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम जिले के मानेसर में एनएसजी कैंपस के पास स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। बिजली के

Gurgaon News: मानेसर के निजी स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Gurgaon News: गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले के मानेसर में एनएसजी कैंपस के पास स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण उठी चिंगारियों से देखते ही देखते पूरे स्कूल परिसर में धुआं फैल गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि स्कूल चालू नहीं था। इस कारण यहां किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दमकल अधिकारियो के अनुसार बिल्कुल छोटी आग की घटना थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: मानेसर के निजी स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग