राजकीय सम्मान के साथ गहलोत का अंतिम संस्कार हुआ

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। राजकीय सम्मान के साथ रविवार को गांव झाड़सा निवासी हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीचंद गहलो

राजकीय सम्मान के साथ गहलोत का अंतिम संस्कार हुआ

गुरुग्राम, अमर मौर्य। राजकीय सम्मान के साथ रविवार को गांव झाड़सा निवासी हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीचंद गहलोत का अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे वीरेंद्र और सुरेंद्र ने मुखाग्नि दी। शनिवार को गोपीचंद गहलोत ने अंतिम सांस ली। वे किडनी की बीमारी के चलते डायलिसिस पर थे। सेक्टर-28 स्थित आवास में उनका देहांत हुआ। उसके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। रविवार को गांव झाड़सा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला, जजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला, वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर मौजूद रहे।

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट डालकर गहलोत के निधन को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि गहलोत का विनम्र स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।