भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार
गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में संचालित

गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में संचालित एक भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक महिला दलाल और अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड करने वाले व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़ा। दोनों को गुरुवार को यूपी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर सिंह मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए बिजनौर ले जाया जाता है। इसके बदले महिला दलाल रेनू द्वारा 25 हजार से 40 हजार रुपये तक की राशि वसूली जा रही है।
उन्होंने नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) डॉ. देवेंद्र सिंह सोलंकी तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरीश कुमार को जांच एवं कार्रवाई के लिए अधिकृत किया।सूचना के सत्यापन के लिए जिला उपयुक्त प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी, गुरुग्राम की ओर से विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एक गर्भवती महिला को नकली (डिकॉय) ग्राहक बनाया। महिला दलाल रेनू ने भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की और अग्रिम राशि ऑनलाइन प्राप्त करने के बाद 4 जून को डिकॉय ग्राहक को नई दिल्ली से बिजनौर ले जाया गया। इस दौरान गुरुग्राम की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही। स्थानीय प्रशासन तथा बिजनौर के पीसीपीएनडीटी अधिकारियों को भी सूचित किया गया।छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्तजांच के दौरान डिकॉय ग्राहक को बिजनौर स्थित एक निजी मकान में ले जाया गया, जहां पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड कर भ्रूण का लिंग बताया गया। संकेत मिलते ही गुरुग्राम और स्थानीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान महिला दलाल रेनू और अल्ट्रासाउंड करने वाले मनोज कुमार को मौके से पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि मनोज कुमार के पास अल्ट्रासाउंड करने की कोई वैधानिक योग्यता नहीं थी। वहीं जिस स्थान पर भ्रूण लिंग जांच की जा रही थी, वह पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत पंजीकृत भी नहीं था। कार्रवाई के दौरान जांच के लिए ली गई राशि का एक हिस्सा बरामद किया गया। साथ ही लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।अभियान आगे भी जारी रहेगामुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर सिंह ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवैध कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


