ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामपिता ने आत्महत्या की, बेटे ने लगाया ससुराल पर आरोप

पिता ने आत्महत्या की, बेटे ने लगाया ससुराल पर आरोप

बिलासपुर थाना क्षेत्र में बेटे की ससुराल वालों से तंग आकर पिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर शुक्रवार को ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...

पिता ने आत्महत्या की, बेटे ने लगाया ससुराल पर आरोप
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSat, 24 Mar 2018 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलासपुर थाना क्षेत्र में बेटे के ससुराल वालों से तंग आकर पिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर शुक्रवार को ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बासलंबी निवासी हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2015 में महेंद्रगढ़ की राखी से उसकी शादी हुई थी। साल 2016 में बिमारी से परेशान होकर राखी ने आत्महत्या कर ली थी। ससुराल वालों ने उसके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग पैसे के लिए दबाव बनाने लगे। इस कारण उसके पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। उसके बाद ससुराल वालों ने कहा कि 23 मार्च को दस लाख रुपये तैयार रखना। अन्यथा बेटी आरूषि को ले जाएंगे। इसी से तंग आकर पिता अशोक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ससुराल के लोगों ने पिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। उनकी मौत के जिम्मेदार सास सुमन, अनिल, कैलाश, रमेश, सुनील, नितेश और साली पिंकी है। उनके खिलाफ कारवाई होनी चाहिए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें