दर्दनाक : हाईवे पर हादसे में दो दोस्तों की मौत

दर्दनाक : हाईवे पर हादसे में दो दोस्तों की मौत

संक्षेप:

दर्दनाक:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर गुरुग्राम देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके प

Dec 12, 2025 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर गुरुग्राम देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार समेत तीन गाड़ियों में टक्कर मार दी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार रात नौ बजे के लगभग हाईवे पर जयपुर से दिल्ली की तरफ तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे कार-ऑटो सहित तीन वाहनों में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसमें सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की कतार एक किलोमीटर तक लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार दो युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव दरियापुर निवासी मंगल सिंह और पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के निवासी गोविंद सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मंगल सिंह और गोविंद सिंह दोनों ही ढोल बजाने का काम करते थे। वे दोनों राजस्थान में आयोजित एक शादी समारोह में प्रस्तुति देने के बाद अपनी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मानेसर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके। इस हादसे से दोनों परिवारों में मातम छा गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।