आम आदमी का घर खरीदना हुआ मुश्किल: संतोख सिंह
-कलेक्टर रेट में की गई वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग आम आदमी का घर खरीदना हुआ मुश्किल: संतोख सिंह

गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने गुरुग्राम में कलेक्टर (सर्किल) रेट में की गई भारी वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता पर सीधा आर्थिक हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल मध्यम वर्ग और पहली बार घर खरीदने वाले लोगों के सपनों को प्रभावित करता है, बल्कि यह पूरी तरह जनविरोधी और अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रेट में इस वृद्धि के कारण रजिस्ट्री शुल्क, स्टांप ड्यूटी और अन्य सरकारी शुल्कों में भारी इजाफा हुआ है, जिससे आम नागरिक के लिए घर खरीदना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में आम आदमी के लिए अपना घर लेना लगभग असंभव होता जा रहा है।
संतोख सिंह ने आगे कहा कि पहले से ही महंगाई, बढ़ती ब्याज दरों और रोजमर्रा के बढ़ते खर्चों से जूझ रही जनता पर इस प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना पूरी तरह असंवेदनशील और अन्यायपूर्ण है। इस फैसले का नकारात्मक प्रभाव रियल एस्टेट बाजार पर भी पड़ेगा, जिससे प्रॉपर्टी लेन-देन में गिरावट आएगी और रोजगार के अवसर भी प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि कलेक्टर रेट में की गई इस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस निर्णय को वापस लेना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


