Gurgaon News: जमाई कॉलोनी से नगर निगम ने हटाया मलबा, तीन दिन चला अभियान
Gurgaon News: फरीदाबाद नगर निगम ने जमाई कॉलोनी में अवैध कब्जे हटाने के बाद तीन दिन के अभियान में मलबा साफ कर दिया है। 15 एकड़ सरकारी जमीन अब खाली हो गई है, जहां पौधरोपण किया जाएगा। अधिकारी नियमित निगरानी और जनहित में उपयोग की बात कर रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग बेहतर क्षेत्र की उम्मीद कर रहे हैं।

Gurgaon News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम ने जमाई कॉलोनी में अवैध कब्जे हटाने के बाद वहां जमा मलबे को भी पूरी तरह साफ कर दिया है। तीन दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद शनिवार को मलबा हटाने का काम पूरा हो गया। इसके साथ ही करीब 15 एकड़ सरकारी जमीन पूरी तरह खाली हो गई है। अब निगम इस भूमि पर हरियाली विकसित करने के लिए पौधरोपण करेगा। हाल ही में नगर निगम ने जमाई कॉलोनी में लगभग 15 एकड़ सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया था। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में ईंट, कंक्रीट, लोहे के सरिए और अन्य निर्माण सामग्री का मलबा मौके पर जमा हो गया था। इसे हटाने के लिए निगम ने जेसीबी, पोकलेन और डंपरों की मदद से लगातार तीन दिन तक अभियान चलाया। शनिवार को अंतिम चरण का कार्य पूरा होने के बाद पूरी जमीन को समतल और साफ कर दिया गया।
निगरानी और सुरक्षा
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, खाली कराई गई सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी रखी जाएगी। साथ ही भूमि का जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यहां पौधरोपण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हरियाली भी बढ़ेगी।
स्थानीय लोगों की राय
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों और मलबे के कारण गंदगी फैली हुई थी। अब जमीन साफ होने से क्षेत्र का स्वरूप बेहतर हुआ है और लोगों को उम्मीद है कि यहां विकसित होने वाली हरियाली से पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
--
वर्जन
जमाई कॉलोनी में अवैध कब्जे हटाने के बाद तीन दिनों में पूरा मलबा भी साफ कराया गया है। खाली हुई सरकारी जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा, ताकि भूमि का बेहतर उपयोग हो और दोबारा अतिक्रमण की संभावना भी कम हो।- सुरेंद्र हुड्डा, एसडीओ, नगर निगम
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


