घरेलू विवाद में सुरक्षा अधिकारी ने अपने हाथों से उजाड़ लिया घर
गुरुग्राम में पारिवारिक मतभेद के चलते एक सुरक्षा अधिकारी ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश किया गया है। यह घटना अशोक विहार फेज-3 कॉलोनी में हुई।

गुरुग्राम,दीपक आहूजा। पालम विहार रोड स्थित अशोक विहार फेज-3 कॉलोनी में पारिवारिक मतभेद में एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी ने अपने हाथों से घर उजाड़ लिया। उसने निजी स्कूल चला रही अपनी पत्नी और बेटे की 14 गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। बेटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पिस्टल बरामद कर ली है। मूलरूप से भिवानी के तिगड़ाना गांव का रहने वाला करीब 56 वर्षीय अनिल तंवर करीब 15 साल से अशोक विहार फेज-तीन के जे ब्लॉक की गली नंबर आठ में अपने परिवार के साथ रहता था। वह पहले एक निजी स्कूल में पीटीआई के पद पर तैनात था。
परिवार का व्यापार
अच्छे वेतन का ऑफर मिलने के बाद वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त हो गया था। उसने और उसकी पत्नी 52 वर्षीय आशा ने गांव कार्टरपुरी में एक स्कूल खोला था, जिसका संचालन आशा करती थी। इस स्कूल में अनिल और आशा का बेटा 27 वर्षीय प्रशांत प्रबंधन का काम देखता था। नशे में धुत करीब अनिल की शनिवार रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर उसकी पत्नी आशा के साथ कहासुनी हो गई।
घटनाक्रम का विवरण
अनिल ने आशा को कई थप्पड़ मारे। आवाज सुनकर उसकी बेटी तीसरी मंजिल पर पहुंच गई। शोर सुनकर प्रशांत और पत्नी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने अनिल को समझाने का प्रयास किया। अनिल के गुस्से को देखकर ननद और भाभी नीचे आ गए। अनिल और प्रशांत के बीच तीखी बहस होनी शुरू हो गई थी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


