शुरुआत: स्कूल प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी
- नया मॉडल लागू होने से प्रबंधन समितियों में बढ़ेगी भागीदारी शुरुआत: स्कूल प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी

स्कूल प्रबंधन समितियों का विस्तार होगा स्कूल प्रबंधन समितियों में अतिरिक्त सदस्य शामिल होंगे- नया मॉडल लागू होने से प्रबंधन समितियों में बढ़ेगी भागीदारी- प्रबंधन समितियों के विस्तार से विभिन्न वर्गों की भागीदारी होगी सुनिश्चित- स्कूल प्रबंधन समितियों के विस्तार से बढ़ेगी जवाबदेहीगुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी बनाने के लिए शिक्षा विभाग अब प्रबंधन मॉडल में अहम बदलाव की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत स्कूल प्रबंधन समितियों में अतिरिक्त सदस्य को शामिल किया जाएगा, जिससे विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और निर्णय प्रक्रिया अधिक संतुलित हो सकेगी।दरअसल,
स्कूल प्रबंधन समिति का काम स्कूल के संचालन और विकास की निगरानी करना होता है। इसका मुख्य काम स्कूल की सुविधाओं, बजट खर्च, छात्रों की जरूरतों और शिक्षा की गुणवत्ता पर नजर रखना होता है। साथ ही यह अभिभावकों और स्कूल के बीच समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने में मदद करती है। इसमें अब सदस्य बढ़ाए जाने है। जोकि अलग-अलग क्षेत्रों से होंगे।जानकारी के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के संचालन में पारदर्शिता लाना और अभिभावकों समेत अन्य हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। वर्तमान में कई फैसले सीमित स्तर पर लिए जाते हैं, लेकिन नए मॉडल के लागू होने के बाद समितियों में विविध सोच और सुझाव शामिल हो सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत अभिभावकों और अन्य सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना बढ़ेगी। इससे न केवल स्कूलों में हो रहे कार्यों की बेहतर निगरानी हो सकेगी, बल्कि बच्चों की जरूरतों और समस्याओं को भी सीधे तौर पर उठाया जा सकेगा। विभाग का मानना है कि इससे स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और शिक्षा का स्तर भी मजबूत होगा। इसके अलावा, प्रबंधन समितियों के विस्तार से निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार बनेगी। स्कूलों में बजट खर्च, सुविधाओं के विकास और अन्य योजनाओं की निगरानी पहले से अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सरकारी स्कूलों में विश्वास बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। आने वाले समय में इस मॉडल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि सभी स्कूलों में एक समान सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


