Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsEntrepreneurs in Manesar Express Anger Over Poor Infrastructure and Lack of Maintenance
मानेसर में एचएसआईआईडीसी के काम न करने से उद्यमियों में नाराजगी

मानेसर में एचएसआईआईडीसी के काम न करने से उद्यमियों में नाराजगी

संक्षेप:

गुरुग्राम के मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी की खराब कार्यप्रणाली से उद्यमियों में नाराजगी बढ़ रही है। सड़कों की मरम्मत और सीवर सफाई नहीं हो रही है, जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। उद्यमियों ने मांग की है कि कार्यों में सुधार किया जाए और नियमित निरीक्षण किया जाए।

Dec 19, 2025 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी के काम न करने से उद्यमियों में नाराजगी बढ़ी गई है। नवंबर 2025 में नगर निगम मानेसर के साथ मानेसर के आठ सेक्टरों के रखरखाव का समझौता हुआ था। लेकिन न तो सीवर सफाई और न ही सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अभाव है। उद्यमियों का आरोप है कि एचएसआईआईडीसी के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों पर स्पष्टता की कमी है। मानेसर सेक्टरो में रखरखाव कार्य से लेकर सड़क मरम्मत नहीं हो रही है। उद्यमी मनोज कुमार, संजीव गुप्ता, दलजिंदर सिंह, संजय यादव, एनपी सिंह, पुनीत कुमार ने कहा कि मानेसर में काम करना पहले से कहीं अधिक मुश्किल हो गया है।

खराब सड़कें समय, ईंधन और मशीनरी तीनों का नुकसान कर रही हैं। वहीं गंदगी के ढेर स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर खतरा पैदा कर रहे हैं। कई बार मांग की गई कि दिखावटी फोटो संस्कृति पर रोक लगाई जाए। जमीनी स्तर पर नियमित निरीक्षण और कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ताकि मानेसर का औद्योगिक वातावरण फिर से सुधर सके। शौचालय की सुविधा भी नहीं है: उद्यमियों ने कहा कि मानेसर में बस स्टैंड पर न तो कोई साइनबोर्ड है और न ही कोई क्यू सेल्टर है। यहां शौचालय की सुविधा भी नहीं है। यहां पर कोई निश्चित बस स्टैंड नहीं होने का खामियाजा सवारियों को उठाना पड़ता है। जब भी कोई बस आकर रुकती है तो यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार लोग दुर्घटना की शिकार भी हो जाते हैं। प्रतिदिन हजारों कर्मी यहां पर चढ़ते और उतरते हैं। इन सवारियों के लिए यहां कोई भी शौचालय आदि की सुविधा नहीं हैं। सीवर सफाई की बदहाल व्यवस्था: मानेसर के सेक्टरों की सड़कों की दुर्दशा से लेकर सफाई की बदहाल व्यवस्था तक है। हर छोटे बड़े मुद्दे पर शिकायतें लगातार दर्ज की जाती हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नजर नहीं आता। उद्यमियों का कहना है कि अधिकारी व्हाट्सऐप रिपोर्ट देखकर ही संतुष्ट हो जाते हैं, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। -15 दिन पहले मानेसर निगम से सुविधाएं ट्रांसपर हुई है। सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाए गए है। सीवर की सफाई करवाई जाएगी। सड़कों पर झाड़ू लगाने की जिम्मेदारी निगम के पास है। राजीव गोयल, एजीएम एचएसआईआईडीसी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;