सोहना और गुरुग्राम में रोजगार मेले लगेंगे

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

-15 व 16 जून को आयोजित मेले में 30 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग -10वीं,12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक-स्नातकोत्तर युवाओं के अवसर

सोहना और गुरुग्राम में रोजगार मेले लगेंगे

गुरुग्राम, अमर मौर्य। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में 20 जून तक जनजागरण व प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। रोजगार विभाग ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न स्वरोजगार व कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन करेगा। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर 15 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना परिसर तथा 16 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में रोजगार मेले लगाया जाएगा। इन मेलों में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

रोजगार के साथ कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी।रोजगार मेलों में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई व डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार, व्यावसायिक मार्गदर्शन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम व सोहना, रुडसेट, एमएसएमई विभाग तथा वित्तीय साक्षरता से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को काउंसलिंग, उद्यमिता विकास, स्वरोजगार और पीएम विकसित भारत विकास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। रोजगार विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज तथा बायोडाटा साथ लेकर आएं, ताकि वे रोजगार मेले का अधिकतम लाभ उठा सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।