ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामकर्मचारी हड़ताल पर, सेवाएं प्रभावित

कर्मचारी हड़ताल पर, सेवाएं प्रभावित

डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग शहर में अभियान चलाया रहा है। लेकिन विभाग के ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में अभियान कितना सफल होगा,इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। डेंगू अभियान से...

कर्मचारी हड़ताल पर, सेवाएं प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 02 Sep 2018 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभियान कारगर होने में दिक्कत भी आ रही है। विभाग के ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण सेवाएं प्रभावित हो रहीं हैं। ऐसे में अभियान कितना सफल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। डेंगू अभियान से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े जिले के करीब 500 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। उनके द्वारा मलेरिया विभाग में किया जाने वाला काम एक सप्ताह से नहीं हो रहा है। जबकि नगर निगम के 70 कर्मचारी ही फील्ड में जाकर काम कर रहे हैं।

दस सेवाएं हो रहीं प्रभावित

-बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते केंद्र सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी करीब दस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मानसून के सीजन में डेंगू-मलेरिया के मरीजों की पहचान यही कर्मचारी करते हैं। रोगियों की पहचान का सर्वे का काम भी ठप पड़ा है। हड़ताल पर जाने से मरीजों की ब्लड स्लाइड नहीं बन पा रही है। जन्म-मृत्यु की रिपोर्ट भी तैयार नहीं हो पा रही है। हेल्थ इंस्पेक्टर भी एमपीएचडब्ल्यू की श्रेणी में आते हैं। इस कारण एक सप्ताह से पानी के नमूने भी नहीं लिए जा सके। एमपीएचडब्ल्यू टीम डेंगू अभियान के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी, टीबी के मरीजों को दवा देने का काम, बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाने का काम, घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और जांच, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण, सब सेंटरों पर ओपीडी और टीकाकरण का काम करते हैं। हड़ताल के चलते जिले में एक सप्ताह से सेवाएं प्रभावित हैं।

एमपीएचडब्ल्यू डेंगू अभियान से सीधे तौर से जुड़े होते हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में से 24 कर्मचारी पूरे साल इस अभियान का काम संभालते हैं। इनके हड़ताल पर जाने से काम प्रभावित हुआ है। यदि ये जल्द ही काम पर नहीं लौटे तो बरसात के सीजन के चलते डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

प्रदीप कुमार, जिला मलेरिया आधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें