कूड़ा केन्द्र पर आग बुझाने के लिए ट्यबवेल लगेगा
सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद वार्ड 13 के कूड़ा केन्द्र पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए ट्यूबवेल लगाया जाएगा। लागत 29 लाख रुपये होगी। कचरे में आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की सुविधा से आग बुझाने में आसानी होगी।

सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद वार्ड 13 में बना कूड़ा केन्द्र पर आग की घटनाओं पर तुरन्त प्रभाव से काबू करने के लिए ट्यूबवेल लगाया जाएगा। उक्त ट्यूबवेल से आग बुझाने के उपकरण समेत लगाने पर करीब 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद के वार्ड 13 में अरावली पहाड़ी के साथ बना कूड़ा केन्द्र पर आए दिन आग लगने की घटनाएं होती है। उक्त कूड़ा केन्द्र पर एक दिन में 38 टन के करीब कचरा परिषद के 21 वार्डों से लाकर डाला जाता है। कूड़े में आने वाले आग के छोटे-छोटे कण ही खुली हवा लगने पर चिंगारी बनकर आग का रूप ले लेती है। गर्मी में कूड़ा केन्द्र के कचरे में आग कब सुलग उठे। इसका निश्चित समय सीमा नहीं है। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियों आग को शांत करने के लिए पहुंचती है। तब तक आग अपना विकराल रूप धारण कर चुकी होती है। जिसे काबू करने में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को 24 से 36 घंटे का समय लग जाता है। आग को काबू करने में दमकल कर्मियों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी की होती है। अग्निशमन विभाग की टीम को आग को शांत करने के लिए पानी की तलाश में रोजका मेव औद्यौगिक क्षेत्र में लगी कंपनियो या सोसाइटियों से मदद लेनी होती है。
लंबे समय तक चलने वाली आग की समस्या
कूड़ा केन्द्र पर लगने वाली लंबे समय तक चलती है। जिसे काबू करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। चार से पांच किलोमीटर दूरी से पानी लाना होता है। इतना समय तक पानी लाने के दौरान आग और धधक जाती है। कूड़ा केन्द्र पर पानी की सुविधा होने पर आग को तुरन्त काबू किया जा सकता है।
निश्चय की गई ट्यूबवेल सुविधा
- देवेन्द्र सिंह, प्रभारी दमकल केन्द्र सोहना
कूड़ा केन्द्र पर पानी की सुविधा के लिए ट्यूबवेल लगाया जाएगा। यह बड़ा बोर होगा और आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आश्यकता होगी। इसलिए ट्यूबवेल लगाने के साथ उपकरण भी खरीदे जाएंगे।
- सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोहना
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


