ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामशहरवासी तेज गर्मी से हुए परेशान

शहरवासी तेज गर्मी से हुए परेशान

शहर में पड़ रही प्रचंड गर्मी से शहरवासी परेशान हैं। सूर्य के कड़े तेवरों से तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। इसके अलावा दिनभर लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक...

शहरवासी तेज गर्मी से हुए परेशान
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवWed, 23 May 2018 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

शहर में पड़ रही तेज गर्मी से शहरवासी परेशान हैं। सूर्य के कड़े तेवरों से तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। इसके अलावा दिनभर लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि गुरुवार को शहरवासियो को आंशिक राहत मिलेगी। हल्के बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। एनसीएमआरडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आशीष मित्रा ने बताया कि गर्मी से फिलहाल कोई खास राहत नहीं मिलेगी। बादलों की दस्तक से तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद मई के अंत तापमान 45 के करीब पहुंचेगा।

दूसरी तरफ निर्जलीकरण एवं लू के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिले के नागरिक अस्पातलों में रोजाना 15 से 20 मामले निर्जलीकरण के आ रहे हैं। इसका बड़ा कारण गर्मी-लू की चपेट में आना है। नारायणा अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सतीश कौल ने कहा कि लू यानी हीटस्ट्रोक की शिकायतें सबसे ज्यादा देखने को मिल रही हैं। सूर्य की तपस स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती है। इससे आपको लू की समस्या हो सकती है। इसके कारण सिरदर्द दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। इस दौरान लापरवाही न बरतें क्योंकि इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। इस गर्म मौसम में निर्जलीकरण से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, ज्यादा तले भुने और मसालेदार भारी भोजन से बचें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें