Gurgaon News: पीजी में जबरन घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में एक युवक ने शराब के नशे में एक युवती के पीजी कमरे में जबरन घुसकर उससे छेड़छाड़ की। युवती ने शोर मचाकर पुलिस को बुलाया, जिससे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान विल्सन जॉर्ज के रूप में हुई है, जो एक कॉल सेंटर में काम करता है।

Gurgaon News: पीजी में जबरन घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 में शराब के नशे में एक युवक ने पीजी में रह रही युवती के कमरे में जबरन प्रवेश किया। इस दौरान उसने युवती के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विल्सन जॉर्ज निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी गुरुग्राम के उद्योग विहार में स्थित एक निजी कंपनी के कॉल सेंटर में काम करता है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती है।डीएलएफ

फेज-तीन स्थित एक पीजी में रहती है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई की रात को वह कमरे में मौजूद थी,तभी शराब के नशे में धुत्त एक युवक उसके कमरे में जबरन घुस गया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड की। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़िता बेहद सहम गई थी। हिम्मत जुटाने के बाद 12 जुलाई को पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया गया।डीएलएफ फेज-तीन प्रभारी ने बताया कि आरोपी विल्सन जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने वारदात के दौरान शराब पी रखी थी और वह अपने दोस्त के पीजी में आया था,गलती से पीड़िता के पीजी में चला गया। मामले में जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।