
कबड्डी के विजेता खिलाड़ी सम्मानित
संक्षेप: गुरुग्राम के द्रोणाचार्य कॉलेज में कबड्डी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा अंतिल ने चैंपियन पुरुष और महिला टीमों को सम्मानित किया। पुरुष टीम के कप्तान लोकेश और महिला टीम की कप्तान हिमांशी थीं। इस समारोह को कॉलेज के खेल विभाग की सफलता का प्रतीक माना गया।
गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज में मंगलवार को कबड्डी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा अंतिल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कबड्डी के इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में द्रोणाचार्य कॉलेज के महिला और पुरुष वर्ग दोनों टीमें चैंपियन थी। कबड्डी के पुरुष टीम के कप्तान लोकेश, उप कप्तान प्रदीप, विशेष, सुमित, विक्की, हेमंत, सचिन, प्रिंस, तमन, हैप्पी, चिराग, पंकज, सुंदर, अंकित सैनी जैसे खिलाड़ी शामिल थे। महिला टीम में कप्तान हिमांशी, उप कप्तान रितिका, संध्या, तस्लीमा, काजल, सपना, गायत्री, आशिका, ममता, संतोष, मुस्कान, रिया, नियाज़ और गरिमा जैसी खिलाड़ी शामिल थीं। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा अंतिल ने खिलाड़ियों को फुल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर सम्मान किया।

द्रोणाचार्य कॉलेज डॉ. प्रवीण फौगाट,डॉ. सुनील डबास, डॉ. सीमा चौधरी, सुमन कटारिया, डॉ. आरके शर्मा, डॉ कविता सहरावत, डॉ. राकेश कुमार, डॉ.राजेश सहवाग, प्रदीप यादव, डॉ. ज्योति यादव, अन्नू चौहान आदि शामिल रहीं। कॉलेज की खेल विभाग अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. सुनील डबास ने टीम को सम्मानित कर बधाई दी। पुष्पा अंतिल ने कहा कि यह सम्मान समारोह न केवल खिलाड़ियों के लिए एक प्रोत्साहन है, बल्कि कॉलेज के खेल विभाग की सफलता का भी प्रतीक है। उम्मीद है कि भविष्य में भी द्रोणाचार्य के खिलाड़ी इसी तरह के प्रदर्शन करते रहेंगे। कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




