घरेलू सहायिका ने नगदी, मोबाइल डाटा चुराया

Feb 21, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में अब घरेलू सहायक भी हाईटेक अपराधों को अंजाम देने लगे हैं। सेक्टर-14 अर्बन एस्टेट इलाके में एक महिला डॉक्टर के

घरेलू सहायिका ने नगदी, मोबाइल डाटा चुराया

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-14 के अर्बन एस्टेट इलाके में एक महिला डॉक्टर के घर से घरेलू सहायिका द्वारा अलमारी से 1.50 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। इसके अलावा डॉक्टर के मोबाइल फोन का डाटा भी चुराने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी घरेलू सहायिका और उसके भाई-बहन के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-14 निवासी डॉ. मीतू खोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका ज्योति को अलमारी से चोरी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पहले भी कई बार चोरी कर चुकी है और चोरी की रकम अपनी बहन आरती और भाई अंशु को भेज देती थी।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से ज्योति वहां से भाग गई। जल्दबाजी में अपना मोबाइल फोन वहीं छोड़ गई। जब डॉक्टर ने घरेलू सहायिका के मोबाइल फोन की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। घरेलू सहायिका ज्योति के फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट हूबहू डॉ. मीतू के फोन जैसी थी। आरोप है कि उसने किसी तकनीक के जरिए डॉक्टर का फोन हैक या क्लोन कर लिया था और सारा डाटा अपने फोन में डाउनलोड कर लिया। डॉक्टर ने पुलिस को पेन ड्राइव में घटना की सीसीटीवी फुटेज और घरेलू सहायिका का फोन सौंप दिया है। पूरा परिवार शक के घेरे में पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू सहायिका अपनी बहन और भाई के साथ सेक्टर-17/18 सुखराली इलाके में किराए पर रहती है। पुलिस अब घरेलू सहायिका की बहन आरती की यूपीआई आईडी और बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच कर रही है ताकि चोरी की गई रकम का पता लगाया जा सके। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सेक्टर-14 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि मोबाइल का डाटा कैसे चुराया गया। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुखराली और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।