ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामशहर के खिलाड़ियों को 10 लेन का स्वीमिंग पूल जल्द मिलेगा

शहर के खिलाड़ियों को 10 लेन का स्वीमिंग पूल जल्द मिलेगा

जिला खेल विभाग को नया स्वीमिंग पूल और इंडोर हॉल जल्द ही मिलेगा। विभाग ने इसके लिये जमीन की तलाश शुरू कर दिया है। जगह चयनित होते ही स्वीमिंग पूल और इंडोर हॉल के निर्माण का प्रपोजल तैयार किया जाएगा।...

शहर के खिलाड़ियों को 10 लेन का स्वीमिंग पूल जल्द मिलेगा
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवMon, 23 Apr 2018 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

जिला खेल विभाग को खिलाड़ियों के लिए नया स्वीमिंग पूल और इंडोर हॉल जल्द मिलेगा। खास बात यह है कि स्वीमिंग पूल 10 लेन का होगा। विभाग ने इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जगह चयनित होते ही निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

खेल विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले के खिलाड़ियों में रुचि देखते हुए एक कंपनी ने सीएसआर के तहत दोनों का निर्माण करने को राजी हो गई है। इस महीने अंत तक जमीन फाइनल करके कंपनी को इसकी कार्ययोजना भेज दी जाएगी। इसके निर्माण होने से गुरुग्राम के तैराकी खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। विभाग के पास अपना स्वीमिंग पूल और इंडोर हॉल होगा।

डिजाइन पर काम शुरू

खेल विभाग के अनुसार अभी तक गुरुग्राम में 10 लेन के स्वीमिंग पूल नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन खिलाड़ियों के लिए 50 गुना 25 मीटर के 10 लेन का स्वीमिंग पूल का निर्माण होगा। इसका निर्माण करने के लिए कंपनी ने अपने इंजीनियरों से डिजाइन तैयार कराने शुरू कर दिए हैं।

यहां पर कराए जाएंगे निर्माण

स्वीमिंग पूल और इंडोर हॉल का निर्माण करने के लिए तीन स्थानों पर जगह चयनित किए जा रहे हैं। इसमें कमला नेहरू पार्क, नेहरू स्टेडियम और ताऊ देवी लाल स्टेडियम शामिल है। इंडोर हॉल का निर्माण नेहरू स्टेडियम में कराया जा सकता है।

विभाग के पास नहीं है

खेल विभाग के पास अभी तक अपना स्वीमिंग पूल नहीं है। वह नगर निगम के कमला नेहरू पार्क का स्वीमिंग पूल में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा है। इस स्वीमिंग पूल में खिलाड़ी आने से कतराते है। खेल विभाग भी मजबूरी में काम चल रहा है।

गुरुग्राम में सबसे अधिक खिलाड़ी

खेल विभाग की मानें तो पूरे हरियाणा में करीब 500 तैराकी खिलाड़ी हैं। इसमें से 200 खिलाड़ी गुरुग्राम में है। इसमें एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के हैं। इन खिलाड़ियों के लिये दस लेने के स्वीमिंग पूल नहीं होने से अभ्यास करने में दिक्कतें होती है। खिलाड़ियों ने कई बार जिला प्रशासक से लेकर सरकार से भी मांग कर चुके है। लेकिन खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिये बड़ी स्वीमिंग पूल की सुविधाएं नहीं मिली।

-स्वीमिंग पूल और इंडोर हॉल का निर्माण करने के लिए एक कंपनी आगे आई है। इसके लिए कमला नेहरू पार्क, नेहरू स्टेडियम और ताऊ देवी लाल स्टेडियम में काफी जगह है। जल्द ही कंपनी की इंजीनियरिंग टीम इन स्थानों का दौरा करके निर्माण करने की प्रक्रिया इस माह के अंत तक शुरू हो सकती है।

-परसराम जिला खेल अधिकारी गुरुग्राम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें