Gurgaon News: 7,645 घरों की जांच में 59 जगह मिला डेंगू का लार्वा, 257 कंटेनर पाए गए संक्रमित
Gurgaon News: गुरुग्राम में बारिश के मौसम में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम सक्रिय हैं। शनिवार को 7,645 घरों का सर्वेक्षण किया गया जिसमें 59 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। संबंधित लोगों को निर्देश दिए गए कि पानी जमा न होने दें और कार्रवाई की गई।

Gurgaon News: गुरुग्राम, संवाददाता। बारिश के मौसम में डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार फील्ड में अभियान चला रही हैं। शनिवार को जिले में 7,645 घरों का सर्वे किया गया। जांच के दौरान 59 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसके बाद तुरंत लार्वानाशी दवा का छिड़काव कराया गया और संबंधित लोगों को पानी जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान टीमों ने 32,671 पानी के कंटेनरों की जांच की। इनमें से 257 कंटेनरों में मच्छरों का लार्वा मिला। मौके पर ही कंटेनरों को खाली कराकर साफ कराया गया और उनमें टेमेफोस दवा डाली गई, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।
लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रही। शनिवार को चार नोटिस जारी किए गए। वहीं, इस वर्ष अब तक 753 नोटिस दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों की छत, कूलर, गमले, टंकी और अन्य पात्रों में पानी जमा न होने दें तथा सप्ताह में कम से कम एक दिन सभी पानी के बर्तनों को खाली कर साफ करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


