ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामसभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगगा लोकतंत्र सुरक्षा मंच

सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगगा लोकतंत्र सुरक्षा मंच

कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने 2019 में होने वाले चुनाव में सभी दस लोकसभा सीटों से अपनी पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा मंच के उम्मीदवार उतारने का दावा किया। कहा कि भाजपा ने साथ दिया तो ठीक...

सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगगा लोकतंत्र सुरक्षा मंच
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 28 Jan 2018 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने 2019 में होने वाले चुनाव में सभी दस लोकसभा सीटों से अपनी पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा मंच के उम्मीदवार उतारने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साथ दिया तो ठीक नहीं तो वह अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे।

सांसद सैनी अभी भाजपा के सांसद है। वह यहां रविवार को एक निजी स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

इस मौके पर सोहना विधायक तेजपाल तवंर और लोकतंत्र सुरक्षा मंच के पदाधिकारी भी मौजूद थे। अपने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच का सांसद देश की जनता को न्याय दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा से मतभेद होने पर वह लोकतंत्र सुरक्षा मंच का टिकट अपनी जेब में रखकर चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी सौ फीसदी आरक्षण जनसंख्या के आधार पर दिलाने का काम करेगा। प्रदेश के अंदर एक परिवार, एक रोजगार का फार्मूला अपनाते हुए बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा। मनरेगा में मजदूरों को साल के अंदर मिलने वाला 250 दिन काम की समय सीमा 300 दिन की जाएगी। इसके साथ मजदूर का मेहनताना दो गुणा करने काम किया जाएगा। मनरेगा के तहत मजदूर किसान के खेत में भी काम करेगा। किसान मजदूर को सरकार के बराबर मेहनताना दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें