Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsDelhi University Student Commits Suicide in Hotel Leaves Heartbreaking Note
मम्मी-पापा माफ करना... लिखकर डीयू की छात्रा ने होटल में जान दी

मम्मी-पापा माफ करना... लिखकर डीयू की छात्रा ने होटल में जान दी

संक्षेप: मम्मी-पापा माफ करना... लिखकर डीयू की छात्रा ने होटल में जान दी, मम्मी-पापा माफ करना... लिखकर डीयू की छात्रा ने होटल में जान दी

Tue, 4 Nov 2025 08:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

रेवाड़ी,संवाददाता। रेवाड़ी के एक होटल में मंगलवार को डीयू की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है...मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली 20 वर्षीय निकिता के रूप में हुई है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी और दिल्ली में ही किराये पर रह रही थी। पुलिस ने छात्रा के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। होटल स्टाफ के अनुसार निकिता तीन नवंबर दोपहर करीब तीन बजे होटल में आई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने यहां कमरा लिया। वह कमरे में अकेली ठहरी हुई थी। मंगलवार सुबह 11 बजे निकिता का चेक आउट करने का टाइम था, लेकिन वह नीचे नहीं आई। इंतजार करने के बाद रिसेप्शन से निकिता के कमरे में कॉल की गई, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर निकिता ने कुर्सी पर चढ़कर पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगाई हुई थी। सुसाइड नोट में लिखा- नौकरी लगेगी या नहीं, सोचकर परेशान हूं होटल के कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, उसमें निकिता ने लिखा है- मैं भविष्य के बारे में कोई निर्णय नहीं ले पा रही। आगे क्या करूं? मेरी नौकरी लगेगी या नहीं। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मेरी दिमागी हालत ठीक नहीं है। मैं काफी दिनों से सोच रही थी। इसके लिए मैंने रेवाड़ी का होटल चुना है। शहर थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने कहा कि जब टीम कमरे के अंदर गई तो युवती ने फांसी लगाई हुई थी। वह अकेली कमरे में ठहरी हुई थी। बेड के ऊपर सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।