भूखंड आवंटन में देरी से श्रमिक कैंटीन शुरू नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के मानेसर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए किफायती भोजन उपलब्ध कराने वाली तीन श्रमिक कैंटीन एक वर्ष की देरी के बाद भी शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे महिलाएं स्वरोजगार से नहीं जुड़ पा रही हैं। कैंटीन को 10 रुपये में पौष्टिक भोजन देना है, लेकिन भूमि आवंटन में देरी से संचालन प्रभावित हुआ है।

भूखंड आवंटन में देरी से श्रमिक कैंटीन शुरू नहीं

गुरुग्राम,अमर मौर्य। मानेसर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को किफायती भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित तीन श्रमिक कैंटीन भूंखड आवंटन में देरी से एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाई। इससे महिलाएं स्वरोजगार से नहीं जुड़ पा रही। इन कैंटीनों को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाया जाना है। जहां केवल 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पांच में से दो कैंटीन शुरू है। तीन कैंटीनों के सुविधाओं का विकास विभिन्न कंपनियों की सीएसआर पहलों के माध्यम से किया जाना है। भूमि आवंटन और औद्योगिक क्षेत्र में संबंधित निर्माण संबंधी प्रक्रिया पूरा न होने के कारण तीन कैंटीनों के संचालन में देरी हुई।

एचएसआईआईडीसी द्वारा भूमि आवंटन और निर्माण कार्य को तेज करने की बात कही जा रही है। जमीन चिन्हित कर ली गई है। कैंटीन बनाई जाने से श्रमिकों को खाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एचएसआईआईडीसी द्वारा प्रति सेक्टर में एक कैंटीन बनाने की योजना तैयार की गई है। एचएसआईआईडीसी के एजीएम राजीव गोयल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को मात्र 10 में भरपेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। वर्तमान में सेक्टर-4 और सेक्टर-5 की कैंटीन पूरी तरह से चालू हैं। तीन कैंटीनों के लिए भूमि आवंटन को अंतिम रूप देने और निजी कंपनियों से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तालमेल की प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।