आईटीआई में दाखिला बढ़ाने के लिए युवाओं को जागरूक करेंगे
मिशन एडमिशन: -टीमें गठित कर शहर-ग्रामीण क्षेत्र में दाखिला के लिए करेंगे जागरूक -पांच ट्रेडों में शिक्षकों के नहीं होने पर दाखिले पर इस बार रोक लगी है

गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन समाप्त होने के कगार पर है। लेकिन छात्रों के आवेदन कम आने से संस्थान की चिंता बढ़ा गई है। दाखिल बढ़ाने के लिए अब युवाओं को जागरूक किया जाएगा। संस्थान में गठित टीमें शहर-ग्रामीण क्षेत्र में दाखिला के लिए जागरूक करेंगी। आज भी संस्थान खुल रहेगा:
आईटीआई के ट्रेडों में दाखिले के लिए व्यवस्था
आईटीआई के ट्रेडों में दाखिले के लिए शनिवार को भी आईटीआई खुले रहे है। संस्थान के हेल्प डेस्क पर कर्मचारी पूरे दिन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इंतजार में बैठे रहे। लेकिन छात्र आवेदन करने के लिए नहीं पहुंचे। इसको लेकर रविवार को भी संस्थान में हेल्पडेस्क खुला रहेगा। कोई छात्र संस्थान में जाकर आवेदन कर सकता है।
संस्थान आवेदकों की समस्या
आईटीआई पोर्टल अब भी सही से काम नहीं कर रहा है। संस्थानों में आवेदन तो पहुंच रहे हैं लेकिन आवेदक संस्थान और संस्थान आवेदकों की पसंद नहीं देख पा रहे हैं। इससे गलत ट्रेड की सूची में नाम दर्ज होने का डर सता रहा है। आवेदक आवेदन कर रहे हैं और विकल्प में संस्थानों का नाम नहीं आ रहा है। ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण के लिए 15 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
शिक्षकों की कमी और रोकथाम
ट्रेडों के शिक्षक न होने पर दाखिला पर रोक:
गुरुग्राम के आईटीआई में पांच ट्रेडों में शिक्षकों के नहीं होने पर दाखिले पर इस बार रोक लग दी गई है। सीटे कम होने के बाद भी आईटीआई में दाखिले के लिए युवा कम आ रहे है। अब आईटीआई दाखिला बढ़ाने के लिए जागरूक करने का फैसला किया गया है। जिससे विभिन्न ट्रेडों की सीटे भरी जा सके।
नए प्रयास और जागरूकता अभियान
तीनों टीमें युवाओं को जागरूक करेंगी:
दाखिला नोडल अधिकारी विनोद कुमार गोयल ने कहा कि आईटीआई की ओर से तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें एक टीम शहर और दो गांवों में घर-घर जाकर युवाओं को दाखिला के लिए जागरूक करेंगी। अभी स्कूल बंद होने से युवा नहीं मिल रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में सरपंचों से सहयोग मांगे गए है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


