परीक्षा में 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के डीएवी पब्लिक स्कूल में मिशन बुनियाद के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम और लेवल-3 परीक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 457 विद्यार्थी शामिल थे। जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने छात्रों को प्रेरित किया और बताया कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।

परीक्षा में 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-49 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मिशन बुनियाद के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम व लेवल-3 परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 457 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित रहे। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सेंटर प्रधानाचार्य, विकल्प फाउंडेशन के मिशन बुनियाद कार्यक्रम निदेशक प्रदीप सन्सानवाल, डीएसएस व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने अपने जीवन के संघर्षों एवं अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए तथा सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।मिशन

बुनियाद के कार्यक्रम निदेशक प्रदीप सन्सानवाल ने छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए सत्य, अनुशासन एवं कठोर परिश्रम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा भ्रामक बातों से दूर रहने की प्रेरणा दी। डीएसएस सुरेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि नौवीं कक्षा केवल एक कक्षा नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है। मिशन बुनियाद विद्यार्थियों की नींव को सुदृढ़ बनाता है तथा उनकी गणितीय एवं तार्किक क्षमता को विकसित करता है, जिससे वे अपने जीवन की मजबूत आधारशिला रख सकें। डीएमएस बलवान सिंह भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं अभिभावकों को मिशन बुनियाद (बैच 2026-28) की आगामी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। बताया गया कि लेवल-3 परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को अपने आवश्यक दस्तावेज विद्यालय के माध्यम से जमा कराने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।