गूगल कस्टमर केयर से वर्क-फ्रॉम-होम तक के नाम पर लाखों की ठगी

Feb 07, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में ठगों ने डिजिटल माध्यमों से लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने के लिए जाल बिछा रखा है। हाल ही में, रामचंद्र से बैंक का फर्जी कस्टमर केयर नंबर लेकर 90 हजार रुपये ठगे गए। शैलेश चंद्र के खाते से बिना ओटीपी 38 हजार रुपये कट गए। ग्राफिक डिजाइनर दिव्य से टास्क के नाम पर 2.06 लाख रुपये लिए गए।

गूगल कस्टमर केयर से वर्क-फ्रॉम-होम तक के नाम पर लाखों की ठगी

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में ठगों ने आम लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने के लिए हर डिजिटल रास्ते पर जाल बिछा रखा है। ताज़ा मामलों में साइबर थाना पश्चिम और दक्षिण ने तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज की हैं, जिनमें ठगों ने गूगल कस्टमर केयर, यूपीआई और ऑनलाइन टास्क के नाम पर चूना लगाया है। गूगल से मिला फर्जी कस्टमर केयर नंबर, 90 हजार साफ देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले रामचंद्र को अपना बैंक खाता बंद करवाना भारी पड़ गया। उन्होंने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा और कॉल की। दूसरी तरफ बैठे जालसाज ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उनसे खाते की जानकारी ले ली और देखते ही देखते रामचंद्र के खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए।

साइबर थाना पश्चिम ने तहत केस दर्ज किया है। बिना ओटीपी और लिंक साझा किए उड़े 38 हजार रुपये सोहना रोड निवासी शैलेश चंद्र सक्सेना के साथ हुई ठगी ने सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। शैलेश के दो अलग-अलग बैंक खातों से अचानक 38 हजार रुपये कट गए। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने न तो किसी लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी के साथ अपना पिन साझा किया। साइबर अपराध थाना दक्षिण ने इस तकनीकी सेंधमारी पर जांच शुरू कर दी है। ग्राफिक डिजाइनर को टास्क के जाल में फंसा 2.06 लाख ठगे सेक्टर-81 के रहने वाले ग्राफिक डिजाइनर दिव्य चतुर्वेदी को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने का लालच दिया गया। आरोपियों ने टेलीग्राम पर फर्जी मैनेजर बनकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में दो लाख छह हजार 369 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब दिव्य ने अपना पैसा और मुनाफा निकालना चाहा, तो वेबसाइट पर राशि को फ्रीज दिखाकर उनसे 2.40 लाख रुपये और मांगे गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।