लोन दिलाने का झांसा देकर नौ लाख ऐंठे

Jan 12, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

बल्लभगढ़ के प्रमोद कुमार ने इंस्टाग्राम पर लोन के लिए लिंक देखकर अपनी जानकारी भरी। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें पैसे भेजने के लिए दबाव डाला और वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने 9 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लोन दिलाने का झांसा देकर नौ लाख ऐंठे

बल्लभगढ़। साइबर ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक से नौ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी सेक्टर-3 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को उनके इंस्टाग्राम पर लोन के लिए लिंक आया। उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसे लिंक पर उसने अपनी सभी डिटेल भर दी। उसके बाद उसके एचडीएफसी के खाते में 6 हजार रुपये आए। फिर कुछ दिन बाद उसके मोबाइल नंबर पर किसी अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई और उसने उससे कहा कि लोन के रुपए ब्याज सहित वापस करो।

उन्होंने 16 हजार रुपये भरने के लिए कहा इसके बाद उसने कुछ समय मांगा तो उन्होंने उस पर दबाव बनाया कि पैसे आज ही जमा करने पड़ेंगे। उसके बाद उन्होंने व्हाट्सऐप पर क्यूआर कोड भेजें। उसके बाद उसने अपने एचडीएफसी खाते से उस पर पेमेंट भेज दी। कुछ दिन बाद फिर से दोबारा उसके पास फोन आया और उससे कहा कि तेरी वीडियो व तेरे फोटो को वायरल कर दिया जाएगा। उसने उसके पास एक वीडियो व फोटो उसके व्हाट्सऐप नंबर पर भेजें। जिसे देखकर वह बुरी तरह घबरा गया। उसके बाद वह उसके पास क्यू आर कोड भेजते रहे । उसने अपने अलग-अलग खातों से पैसे भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद कुछ समय मामला शांत रहा लेकिन 17 दिसंबर 2025 को उसके पास फिर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। वह फिर उससे रुपए मांगने लगा। 18 दिसंबर को उसने 6000 अपने इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते से भेज दिए। इस बात से वह बेहद परेशान हो गया और उसने करीब 9 लाख रुपये उनके क्यू आर कोड स्कैन कर पेटीएम के माध्यम से भेज दिए। जब उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त को दी तो उसने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;