शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक लाख 76 हजार की ठगी

Mar 03, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में साइबर ठगों ने धीरज यादव के साथ शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.76 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। ठगों ने उन्हें एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवाने के बाद मुनाफे का लालच दिया। जब धीरज ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने और पैसे जमा करने को कहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक लाख 76 हजार की ठगी

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगों ने अब निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। गुरुग्राम के पचगांव (कुकड़ोला) के रहने वाले धीरज यादव के साथ शेयर बाजार और आईपीओ में पैसा लगाने के नाम पर एक लाख 76 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मानेसर साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धीरज के पास व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें एक शेयर बाजार के ग्रुप में जोड़ा गया। वहां एक व्यक्ति खुद को प्रोफेसर बताकर शेयर खरीदने की सलाह देता था। एक लड़की ने प्रोफेसर की सहायक बनकर धीरज से संपर्क किया।

ठगों ने धीरज को एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया। शुरू में धीरज ने कुछ पैसे लगाए और मुनाफे के साथ वापस निकाल भी लिए, जिससे उन्हें ऐप पर भरोसा हो गया। इसके बाद ठगों ने उन्हें एक आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। धीरज ने अपनी पत्नी और साले के बैंक खातों से कुल 1.76 लाख रुपये उनके बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जालसाजों ने ऐप पर धीरज का प्रॉफिट आठ लाख रुपये दिखाना शुरू कर दिया, लेकिन जब उन्होंने यह पैसा निकालना चाहा, तो ठगों ने उनसे 12 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। शक होने पर धीरज ने यूट्यूब पर रिसर्च की और उन्हें पता चला कि इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग के नाम पर यह एक बड़ा ठगी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।