Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsCyber Crime Woman Scammed of 32 Lakhs in Digital Arrest Fraud
डिजिटल अरेस्ट का महिला से 32 लाख ठगे

डिजिटल अरेस्ट का महिला से 32 लाख ठगे

संक्षेप:

गुरुग्राम की पुष्पा भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया, जिसमें जालसाज ने खुद को प्रर्वतन निदेशालय का अधिकारी बताया। जालसाज ने डराने-धमकाने के बाद महिला के खाते से 32 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nov 13, 2025 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

साइबर अपराध :गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। जालसाजों ने महिला को फोन कर एक युवक के साथ मिलीभगत होने का भय दिखा कर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। जालसाज ने खुद को प्रर्वतन निदेशालय का अधिकारी बताकर बैंक खाते में जमा 32 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को साइबर थाना पूर्व में भारतीय न्याय संहिता 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-45 निवासी पुष्पा भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस नवंबर शाम को उनके पास एक अनजान नंबर वीडियो कॉल आती है। वीडियो कॉल करने वाले ने उनको कहा कि एक अपराध में वह नरेश गोयल नामक व्यक्ति के साथ शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फोन करने वालों ने खुद को प्रर्वतन निदेशालय का अधिकारी बनाया। उसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से मामले की जांच करने के लिए जालसाज ने उनको डिजिटल अरेस्ट कर लिया। रात भर डिजिटल अरेस्ट कर बात करते रहे और उनके बैंक खाते के बारे में जानकारी जुटाई गई। उनके मना करने पर जालसाजों ने झांसे में लेकर कहा कि वह उनकी मदद कर रहे है। जालसाज ने झांसे में लेकर उनके बैंक खाते में जांच होने तक ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए। जांच के बाद रुपये वापस भेजने का झूठा आश्वासन भी दिया। जालसाजों के झांसे में आकर महिला 11 नवंबर को सुबह रुपये उनके सेक्टर-15 स्थित बैंक की ब्रांच में पहुंची,जहां पर उनका खाता था। जालसाजा के उनके बताए बैंक खाते में अपने खाते से फिक्स्ड डिपॉजिट सहित कुल 32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। यह पूरी प्रक्रिया जालसाजों ने दस से ज्यादा घंटे डिजिटल अरेस्ट कर अंजाम दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।