श्रीलंका के कलाकारों ने अपनी संस्कृति से कराया रूबरू
गुरुग्राम के सेक्टर-29 में शनिवार शाम को चाय चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गायिका श्वेता दुबे और उनकी टीम ने शानदार संगीत प्रस्तुत किया। श्रीलंका के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य से दर्शकों को संस्कृति से परिचित कराया। आयोजकों ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-29 में कलाग्राम की ओर से शनिवार शाम को चाय चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता दुबे और उनकी टीम ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी। हार्मोनियम पर जाकिर ढोलपुरी, तबला पर फजल ढोलपुरी और सारंगी पर आरिश फैसल ने बेहतरीन संगत कर कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया। श्रीलंका के कलाकारों के पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों को संस्कृति से रूबरू कराया। आयोजकों ने डीसी उत्तम सिंह, डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार और कलाग्राम के डायरेक्टर का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से गुरुग्राम में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीलंका से आए कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। जिन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से दर्शकों को अपनी संस्कृति की झलक दिखाई और माहौल को रंगीन बना दिया। उपस्थित श्रोताओं ने इस संगीतमय का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर कलाग्राम की निदेशक शिखा गुप्ता ने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़े रहने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन कल्चरल मैनेजर आकांक्षा अंशु व कमेटी मेंबर्स मोहन कांत, मीनाक्षी पांडे और प्रीति सिंह ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


