दो निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Mar 14, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में बीएसटी डेवलपर्स के दो निदेशकों के खिलाफ करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में अदालत ने भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू की है। निदेशक योगेंद्र तंवर और उमेश सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे। 45 कनाल जमीन की बिक्री के लिए जारी चेक बाउंस हो गए, जिससे मामला अदालत में पहुंचा।

दो निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

गुरुग्राम। करोड़ों रुपये के चेक बाउंस के मामले में जिला अदालत ने बीएसटी डेवलपर्स के दो निदेशकों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अदालत की तरफ से पहले कई बार योगेंद्र तंवर और उमेश सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया गए थे,लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। कादीपुर निवासी हीरा सिंह ने अदालत में दायर की याचिका में बताया उनकी और भाइयों की 45 कनाल जमीन गोपालपुर गांव में थी। उनका कंपनी के साथ 56.37 करोड़ रुपये में बेचने का करार हुआ था। कंपनी की तरफ से उनको 16.92 करोड़ रुपये के चेक जारी किए गए थे।

जब उन्होंने बैंक में चेक जमा किए तो वह चेक कंपनी की तरफ से रोक दिए गए। चारों चेक बाउंस हो गए। अदालत ने अब निदेशकों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने ने कार्रवाई शुरू करते हुए चार जुलाई की तारीख लगाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।