ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामनिगम के सामुदायिक शौचालयों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू

निगम के सामुदायिक शौचालयों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू

नगर निगम गुरुग्राम के ऊपर एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। निगम की ओर से बनाए गए शौचालयों में गड़बड़ी मिली है। जिसकी जांच सीएम फ्लाईंग की ओर से शुरू कर दी गई...

निगम के सामुदायिक शौचालयों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवFri, 14 Dec 2018 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम गुरुग्राम के ऊपर एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। निगम की ओर से बनाए गए शौचालयों में गड़बड़ी मिली है। इसकी जांच सीएम फ्लाइंग की ओर से शुरू कर दी गई है।

नगर निगम की ओर से 2015-2016 में 156 सामुदायिक-जन शौचालय बनवाए गए थे। सभी शौचालयों का पूरा विवरण मांगा गया है। इसके अलावा निर्माण से जुड़े संबंधित विभागों के जेई को फाइलों समेत तलब किया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के पुलिस उपाधीक्षक की ओर से इस संबंध में मंगलवार को पत्र लिखा है। अधीक्षक अभीयंता से इस मामले में दस्तावेज मांगे गए हैं। इसमें 18 दिसंबर तक सभी दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं सीएम फ्लाइंग से जुड़े अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर करोड़ रुपये की शौचालयों में गड़बड़ी हुई है। नगर निगम की ओर से जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। कई बार दस्तावेज मांगे जा चुके हैं। लेकिन अभी तक दस्तावेज नहीं मिले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें