होली के बाद मानेसर में महिला हॉस्टल निर्माण कार्य होगा

Mar 03, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए महिला हॉस्टल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। एचएसआईआईडीसी ने 100 कमरों वाले हॉस्टल का निर्माण होली के बाद शुरू करने की योजना बनाई है। हॉस्टल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह हॉस्टल डेढ़ साल में पूरा होगा।

होली के बाद मानेसर में महिला हॉस्टल निर्माण कार्य होगा

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत देने वाली है। एचएसआईआईडीसी ने मानेसर सेक्टर-1 में महिला हॉस्टल निर्माण के लिए खुदाई करने के बाद होली के बाद से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें तीन मंजिला इमारत में 100 कमरे के साथ स्टिल्ट पार्किंग निर्माण होगी। सुरक्षा के लिए महिला हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डेढ़ एकड़ पर सौ कमरों का निर्माण: हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के सेक्टर-1 में डेढ़ एकड़ जमीन पर 100 कमरे का महिला हॉस्टल का निर्माण होगा।

हॉस्टल निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एचएचआईआईडीसी ने एक निर्माण एजेंसी को वर्क अलॉट किया। मौके पर हॉस्टल निर्माण के लिए नींव की खुदाई की जा रहर है। होली के बाद से हॉस्टल निर्माण शुरू हो जाएगा। यह हॉस्टल सिर्फ तीन मंजिला इमारत होगी। इसमें वाहनों के लिए स्टिल्ट पार्किंग के अलावा खाना बनाने के लिए मेस होगा। हॉस्टल में कॉमन रूम के खेल कोर्ट बनाए जाएंगे। जिससे इसमें रहने वाली महिलाएं यह सुविधा मिल सके। पांच साल का इंतजार करना पड़ा: उद्योगों में रात में काम करने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की तरफ से महिला हॉस्टल बनाने की मांग की गई थी। फरवरी 2021 को एसोसिएशन की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने महिला हॉस्टल निर्माण की घोषणा की थी। एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने कहा कि पांच साल के लंबे इंतजार के अब महिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। मानेसर की कंपनियों में दिन रात काम होते है। महिलाएं रात में काम करने के दूर जाना पड़ता है। इससे महिलाओं को असुरक्षा होती थी। कम किराये पर महिलाएं हॉस्टल निर्माण होने के बाद रह सकेंगी। मौके पर निर्माण के लिए खुदाई शुरू हो गई। अब कितने दिन में महिला हॉस्टल का निर्माण पूरा होने का इंतजार रहेगा। होली के बाद मानेसर सेक्टर-1 महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एजेंसी की ओर से हॉस्टल की नींव के लिए मौके पर खुदाई की है। एजेंसी को निर्देश दिए गए है तो निर्धारित समय पर निर्माण कार्य को पूरा करें। निर्माण में गड़बड़ी और देरी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। - राजीव गोयल एजीएम, एचएसआईआईडीसी मानेसर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।