Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsConstruction of Women s Hostel in Manesar 15 Crore Investment by Haryana Government
मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में महिला हॉस्टल निर्माण की तैयारी

मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में महिला हॉस्टल निर्माण की तैयारी

संक्षेप:

गुरुग्राम के मानेसर सेक्टर एक में 15 करोड़ रुपये की लागत से महिला हॉस्टल का निर्माण अगले माह शुरू होगा। हॉस्टल में 100 कमरे होंगे और इसमें खेल की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह निर्माण आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की मांग के बाद चार साल बाद हो रहा है।

Jan 18, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एसएसआईआईडीसी) की ओर से मानेसर सेक्टर एक औद्योगिक क्षेत्र में महिला हॉस्टल निर्माण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला इमारत का निर्माण होगा। एसएसआईआईडीसी के वर्कअलॉट के बाद एजेंसी से अगले माह से निर्माण शुरू करने की संभावना है। 100 कमरों का हॉस्टल बनेगा: मानेसर सेक्टर एक में डेढ़ एकड़ जमीन पर ग्राउंट फ्लोर पर पार्किंग समेत तीन मंजिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। जिसमें कीचन के साथ कॉमन रूम होगा। जिसमें महिलाओं को खेल की सुविधाएं होंगी। बिल्डिंग प्लान की मंजूरी होने के बाद 15 करोड़ रुपये की लागत से महिला हॉस्टल निर्माण के लिए ठेका जारी करके वर्कअलॉट कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद हॉस्टल निर्माण की सभी तैयारियां पूरी ली गई है। अब सिर्फ मौके पर काम शुरू किया जाएगा। पहले हॉस्टल निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन मांगी गई थी। लेकिन मौके पर जमीन कम होने के कारण हॉस्टल निर्माण योजना सालों से लटकी रही है। जमीन फाइनल होने के बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी किया। एसोसिएशन की मांग के साल बाद निर्माण होगा: मानेसर में ढाई हजार कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं के निवास की कोई व्यवस्था नहीं है। इसको देखते हुए आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की तरफ से कई बार महिला हॉस्टल बनाने की मांग की गई थी। फरवरी 2021 को एसोसिएशन की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने महिला हॉस्टल निर्माण के लिए निर्देश दिए थे। आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने कहा कि चार साल बाद अब महिला हॉस्टल के निर्माण किया जाएगा। यहां पर कंपनियों में दिन रात काम होते है। इसमें काम करने वाली महिलाएं रात में काम करने के दूर जाना पड़ता है। इससे महिलाओं को असुरक्षा होती थी। कम किराये पर महिलाएं हॉस्टल निर्माण होने के बाद रह सकेंगे। सरकार की मंजूरी के बाद अब महिला हॉस्टल का निर्माण अगले माह शुरू हो जाएगा। निर्माण कंपनी को वर्कअलॉट हो चुका है। मौके पर निर्माण कार्य शुरू करना है। इस हॉस्टल में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं होंगी। राजीव गोयल, एजीएम एचएसआईआईडीसी