राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लटका
सोहना, नरेश कुमार। राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर चूंगी नंबर एक से हर्बल पार्क तक बनने वाला फ्लाईओवर निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। निर्माण कार्य नहीं होने से शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। फ्लाईओवर के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई है।

सोहना, नरेश कुमार। राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर चूंगी नंबर एक से हर्बल पार्क तक बनने वाला फ्लाईओवर निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। फ्लाईओवर निर्माण न होने से शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने कटों पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त फ्लाईओवर निर्माण पर 300 करोड़ रुपये की राशि मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार से भेजा गया है। मंजूरी में देरी होने से निर्माण कार्य नहीं लटक गया है। शहर में से जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर एक बाईपास चौक समेत चार अन्य कट बने है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से गुरुग्राम से लेकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, समेत प्रदेश के जिलों में जाने व आने के लिए 24 घंटे में 25 से 30 हजार वाहन गुजरते है। शहर के अंदर बाईपास समेत अन्य बने कटों पर सुबह आठ बजे से लेकर रात 9 बजे तक करीब 13 घंटे के समय में 40 से 50 बार जाम लगते रहते है। पुराने शहर से नये आबादी वाले शहर में जाने व आने के लिए एक दिन में हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रीय राजमार्ग को पैदल पार करते है। जिन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले जाम और वाहनों की भीड़-भड़क में से निकलते समय जान हथेली पर रखकर पार करना पड़ रहा है। जिनमें स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर 80 साल की उम्र दराज वृद्ध लोग भी शामिल है। आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग के कटों हादसे होते रहते है।
फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराने की मांग:
शहरवासियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले नागरिकों से लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक जाने वाले वाहन चालक अधर में लटका फ्लाईओवर निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग कर रहे है। शहरवासियों समेत वाहन चालकों को सड़क हादसे और जाम से मुक्ति मिल सके। एक राज्य से दूसरे राज्य व प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले में जाने-आने वाले वाहना चालकों को जाम में फंसने से छुटकारा मिल सके। क्योंकि इस फ्लाईओ निर्माण से लंबी दूरी पर जाने वाले वाहन धरातल पर लगने वाले जाम से बच जाएंगे। शहर को आसानी से पार करते हुए अपनी मंजिल पर निकल जाएंगे।
300 करोड़ की राशि मंजूर:
उक्त फ्लाईओवर निर्माण के लिए केन्द्र की सरकार पहले से ही 300 करोड़ रुपये की राशि को मंजूर हो चुके है। इसके बावजूद फ्लाईओवर का निर्माण राशि मंजूरी के 6 माह बाद भी शुरू किया गया है। फ्लाईओवर निर्माण न होने से शहर वासियों में केन्द्र सरकार और बीएंडआर विभाग के खिलाफ भारी रोष पनपने लगा है।
फ्लाईओवर निर्माण के लिए तैयार कार्ययोजना:
फ्लाईओवर निर्माण के लिए तैयार कार्ययोजना को केन्द्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। मंजूरी मिलने में समय लग सकता है। जैसे ही केन्द्र सरकार हरीझंडी मिलेगी। निर्माण कार्य को तुरन्त प्रभाव से शुरू कर दिया जाएगा।
- तपेश कुमार-एसडीओ लोक निर्माण विभाग नूंह
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


