Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsCongress Prepares for Vote Thief Leave Power Rally in Delhi on December 14
कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

संक्षेप:

हरियाणा कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट चोर गद्दी छोड़' महारैली की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में रणनीति पर चर्चा की और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने रैली को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का अभियान बताया।

Dec 04, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाने वाली 'वोट चोर गद्दी छोड़' महारैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कमर कस ली है। गुरुवार को बादशाहपुर स्थित वाटिका चौक के निकट कांग्रेस जिला ग्रामीण कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महारैली की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सह- प्रभारी जितेंद्र भगेल, और कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें 14 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचकर देश भर की जनता को संदेश देना है कि भाजपा केंद्र और राज्यों की सत्ता हथियाकर लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था में मतदाता के वोट के अधिकार की चोरी की जा रही है। उन्होंने इस रैली को राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाए रखने का अभियान बताया। भाजपा की साजिश लगातार जारी: राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की वोट चोरी करके सत्ता हासिल करने की साजिश लगातार जारी है, और उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा बड़ा खेल किए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह महारैली ऐतिहासिक होगी और इसमें देश का हर नागरिक अपनी भूमिका निभाकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की साठगांठ को उजागर करेगा। बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी-दादरी के सभी विधायक, पूर्व विधायक, और प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीण एवं शहरी जिला अध्यक्ष वर्धन यादव और पंकज डावर ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।