Gurgaon News: शीतला माता रोड समेत कई स्थानों पर गंदगी फैली

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम के शीतला माता रोड स्थित जी-डॉट होटल में ब्राह्मण विकास संगठन की बैठक हुई। बैठक में पुराने शहर क्षेत्र में सड़कों की गंदगी और अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने प्रशासन को शहर की दयनीय स्थिति सुधारने की चेतावनी दी, जिसमें धूल, प्लास्टिक और लटके तार शामिल हैं।

Gurgaon News: शीतला माता रोड समेत कई स्थानों पर गंदगी फैली

Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। शीतला माता रोड स्थित जी-डॉट होटल में रविवार को ब्राह्मण विकास संगठन की हुई बैठक में खासकर पुराने शहर क्षेत्र में सड़कों पर व्याप्त गंदगी, अनियमितता आदि को लेकर चिंता जताई गई। संगठन के सदस्यों ने कहा कि शीतला माता रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, गुड़गांव गांव, रेलवे रोड, महरौली रोड आदि पर धुल-मिट्टी, प्लास्टिक, लटके तार आदि के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के हालात किसी भी तरह से मिलेनियम सिटी की प्रतिष्ठा के अनुकूल नहीं है और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर संगठन उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, धर्मेद्र मिश्रा, रामकिशन भारद्वाज, सरबजीत शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, दीपक गौड़, प्रेस सचिव-प्रवक्ता डॉ. मनोज तिवारी, रामावतार शर्मा, अमित भारद्वाज, श्रीकृष्ण शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, विष्णु गौड़, बीके शुक्ला, विनोद भट्ट, दौलत राम, डॉ. रामानंद सागर, जितेंद्र कौशिक, अमितत भारद्वाज, बृजलाल, अशोक, राजेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।