ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामशहर में चार कंपनियां सिटी बस सेवा चलाएंगी

शहर में चार कंपनियां सिटी बस सेवा चलाएंगी

मिलेनियम सिटी में चार कंपनियां बसें चलाएंगी। सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने चार कंपनियों को बस खरीद करने का ठेका दे दिया है। ये कंपनियां करीब दो सौ से...

शहर में चार कंपनियां सिटी बस सेवा चलाएंगी
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 18 Mar 2018 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मिलेनियम सिटी में सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने चार कंपनियों को बस खरीद करने का ठेका दिया है। ये कंपनियां करीब दो सौ से अधिक बसें खरीदेंगी। इसके बाद अगस्त से सिटी बस सेवा लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। ये बसें जिले की करीब 25 रूटों पर चलाई जाएंगी।

जीएमडीए अधिकारियों का कहना है कि बसों की खरीद होने के बाद ही किराया तय होगा। इसके बाद शहर में निर्धारित किए गए रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।

कई बार तारीख बढ़ने के बाद टेंडर खुला

सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए कंपनियों की मांग पर बस खरीद के टेंडर के लिए कई बार तारीखें बढ़ीं।

जनवरी, फरवरी के बाद मार्च महीने में दो बार टेंडर खोलने की तारीख बढ़ाई गई। लेकिन सिटी बस सेवा में देरी होते देख जीएमडीए अधिकारियों की परेशानी बढ़ने लगी। 14 मार्च को ऑनलाइन आए कंपनियों के आवेदनों की जांच में की गई। सबसे कम टेंडर भरने वाली चार कंपनियों को बस खरीद करने का ठेका दे दिया। जीएमडीए ने चारों कंपनियां को पहने चरण के लिए 50-50 बसों की खरीद करनी की अनुमति दी।

बसें नॉन एसी होंगी

सिटी बस सेवा में 200 सिटी बसें नॉन एसी होंगी। जीएमडीए अधिकारियों की मानें तो एसी इंजन नहीं मिलने के कारण सभी बसें नॉन एसी रखने का फैसला किया गया। इसके अलावा प्रदूषण कम करने के लिए बसे सीएनजी होगी। जीएमसीबीएल उन बस ऑपरेटरों को शामिल किया है जो बसों की खरीद, तैनाती, संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी ली हैं।

बॉक्स

जीएमडीए के अधिकारियों की मानें तो कंपनियों की ओर से बस खरीद के ऑर्डर देने के बाद बसों को किराया तय किया जाएगा। इसके पहले कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद रूटों पर बसों को संचालन होगा। शहर में बसों के स्टाप और बस डिपो का निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।

-चार कंपनियों को दो सौ बस खरीद करने के लिए ठेका दे दिया गया। ऑनलाइन करीब 22 कंपनियों के आवेदन आए थे। कंपनियों को 50-50 बसे खरीद करने के लिए अनुमति दी गई है।

-गौरव अंतिल नोडल अधिकारी सिटी बस सेवा जीएमडीए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें