जिले में औद्योगिक हब स्थापित करने पर जोर
गुरुग्राम। उद्योग विहार स्थित सीआईआई कार्यालय में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की गुरुग्राम जोनल काउंसिल की वर्ष 2026-27 की पहली बैठक हुई।

गुरुग्राम,अमर मौर्य। उद्योग विहार स्थित सीआईआई कार्यालय में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की गुरुग्राम जोनल काउंसिल की वर्ष 2026-27 की पहली बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए फ्यूचर-रेडी ग्रोथ पर केंद्रित एजेंडा तय किया गया। साथ ही उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और गुरुग्राम को एक अग्रणी औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने के लिए विस्तार से रोडमैप पर चर्चा की गई। सीआईआई गुरुग्राम जोन अध्यक्ष कुनाल सोनी, उपाध्यक्ष नमन जैन, हरियाणा कॉन्सिल से वरिष्ट सदस्य विनोद बापना और डॉ. अनादी एन सिन्हा (डायरेक्टर - ग्रुप कॉर्पोरेट अफेयर्स, यूनो मिंडा लिमिटेड), अनुज नागपाल (मैनेजिंग डायरेक्टर अल्फा कोटेक) सोना कोमस्टार से अमीन राव, रत्नाकर पांडे,व डेनसो के ईएमओ संजय भार्गव ने प्रतिनिधित्व किया।
बैठक का मुख्य विषय विकसित गुरुग्राम 2047 का विजन रहा। जिसमें एमएसएमई, प्रतिस्पर्धात्मकता, स्टार्टअप और सदस्यता विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।सीआईआई ने हरियाणा सरकार के साथ अपने हालिया संवादों की जानकारी भी साझा की। इसमें औद्योगिक इकाइयों के लिए एलपीजी और ईंधन आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। गुरुग्राम में नागरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। साथ ही उद्योग और स्टार्टअप सहयोग बढ़ाकर नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी चर्चा की गई। अमीन राव ने सुझाव रखा कि हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक एचएसआईआईडीसी द्वारा जो 50 मीटर रोड व ग्रीन बेल्ट बनाई जानी है, उसमें तेजी लाई जाए। काउंसिल ने टीम-आधारित दृष्टिकोण के साथ फोकस्ड और परिणाम-उन्मुख पहलों को लागू करने का संकल्प लिया। ताकि गुरुग्राम को एक सशक्त औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


