ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामभाजपा ने चार साल में सिर्फ राजनीति की : हुड्डा

भाजपा ने चार साल में सिर्फ राजनीति की : हुड्डा

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को भाजपा का कड़ा हमला बोला। गुड़गांव गांव में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के निवास पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता पाई...

भाजपा ने चार साल में सिर्फ राजनीति की : हुड्डा
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 09 Dec 2018 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को भाजपा पर कड़ा हमला बोला। गुड़गांव गांव में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के निवास पर उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता पाई है। बीते चार सालों में सरकार ने जनहित के काम नहीं किए हैं। सिर्फ राजनीति की।

हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी सीट तक नहीं बचा पा रहे हैं। अपने साख बचाने के लिए गुड़गांव, फरीदाबाद या यमुनानगर से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। वे चाहे जहां से भी चुनाव लड़ें, लेकिन जनता उन्हें अपना समर्थन नहीं देने वाली। हुड्डा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। हुड्डा ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) भाजपा की सहयोगी है। चुनाव में यह बात साफ हो जाएगी।

कांग्रेस को बड़ा समर्थन:

हुड्डा ने राजस्थान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मिजोरम के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें कांग्रेस को बड़ा समर्थन मिला है। कांग्रेस कई राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। हुड्डा से पूछा गया कि भाजपा का आरोप है कि आपने गुड़गांव के रेवेन्यू को रोहतक के विकास में लगाया है तो उन्होंने जबाव दिया कि वह प्रदेश के सभी जिलों में समान विकास कार्य कराए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में ही मेट्रो, रेपिड मेट्रो, मानेसर का विकास, फ्लाईओवर, अंडरपास, राजकीय महाविद्यालय, यूनिवर्सिटी आदि प्रदेश की जनता को दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार का माहौल देखने को मिल रहा है, उससे साफ लग रहा है कि प्रदेश के पांचों नगर निगमों में भाजपा की हार होगी। पांचों जिलों में कांग्रेस समर्थित मेयर टीम बनेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, राव दान सिंह, प्रो. वीरेंद्र सिंह, पूर्व ओएसडी महेंद्र चोपड़ा, एडवोकेट संदीप कटारिया, निक्षित कटारिया, रणधीर मोहन, राजेंद्र नंबरदार, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष खटाना, पूर्व एसपी महाराज सिंह, समाजसेवी जयवीर गौड़, वीरेंद्र सरपंच, एडवोकेट सीके शर्मा, धर्मजीत कटारिया आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें