ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामसेक्टर-14 में शतरंज प्रतियोगिता कल से

सेक्टर-14 में शतरंज प्रतियोगिता कल से

गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित वायु सेना के केंद्रीय विद्यालय-1 में 16 से 20 अक्टूबर तक होने वाली 51वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (बालिका) के लिए सभी...

सेक्टर-14 में शतरंज प्रतियोगिता कल से
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवFri, 14 Oct 2022 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित वायु सेना के केंद्रीय विद्यालय-1 में 16 से 20 अक्तूबर तक होने वाली 51वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (बालिका) के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें शतरंज और रस्सी कूद प्रतियोगिता होगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूरे भारत से केन्द्रीय विद्यालय के 22 संभागों से 494 बालिकाएं प्रतिभागिता करेंगी। प्रतियोगिता में आगरा, बैंगलूरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची सिलचर एवं वाराणसी संभाग से बालिकाएं होंगी। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 गुरुग्राम को दो प्रतियोगिता शतरंज एवम रस्सी कूद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालिकाओं के साथ लगभग 72 अध्यापक भी अलग-अलग संभागों से आएंगे l विद्यालय के प्राचार्य जेपी सिंह ने बताया कि बड़े ही गौरव की बात है कि केन्द्रीय विद्यालय गुरुग्राम को राष्ट्रीय स्तर खेल कूद प्रतियोगिता की मेजबानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। केन्द्रीय विद्यालय गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त महोदय एसएस चौहान के मार्गदर्शन में आयोजन होगा। बाहर से आने वाली टीमें पहुंचनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को हैदराबाद टीम स्कूल पहुंच चुकी है। शनिवार शाम तक सभी टीमें पहुंच जाएंगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें