ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामबदमाश खुद को पुलिस बताकर जेवरात ले उड़े

बदमाश खुद को पुलिस बताकर जेवरात ले उड़े

पालम विहार एच ब्लाक में बुधवार को दो अज्ञात जालसाजों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए एक महिला के सारे गहने उतरवा लिए। इस संबंध में महिला के पुत्र मोहित अरोड़ा के बयान पर पालम विहार थाना पुलिस ने...

बदमाश खुद को पुलिस बताकर जेवरात ले उड़े
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवThu, 16 Aug 2018 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

पालम विहार एच ब्लॉक में बुधवार को दो जालसाजों ने खुद को पुलिस वाला बताकर एक महिला के गहने उतरवा लिए। महिला के बेटे के बयान पर पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला के पुत्र मोहित अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि उनकी मां बुधवार को सब्जी लेने के लिए मंडी गई थीं। वापस लौटते समय कॉलोनी के मेन गेट के पास बाइक सवार दो युवक खड़े थे। इन युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए कहा कि इस समय शहर में अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने उन्हें लोगों को जागरूक करने के लिए यहां खड़ा किया है।

बदमाशों ने यह कहते हुए उनकी मां को डरा दिया कि कोई झपटमार उनके गहने छीन सकता है। दोनों ने एक थैला देकर कहा कि वह अपने गहने निकाल कर थैले में रख लें। उनकी मां ने मंगलसूत्र, टॉप्स और दो बालियां थैली में रख दी। बदमाशों ने धोखे से थैला बदल लिया और नकली गहनों की थैली पकड़ा दी और दोनों फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें