आईटीआई में ट्रेड चयन का विकल्प बंद होने से आवेदन कम हुए
मिशन एडमिशन: -जिन विद्यार्थियों ने मनपसंद ट्रेड भर दी थी, वह अब निरस्त होगी -विद्यार्थियों को दोबारा ट्रेड का चयन करने का अतिरिक्त समय मिलेगा -अचानक ह

गुरुग्राम, अमर मौर्य। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ट्रेड चयन का विकल्प बंद होने से आवेदन कम हुए है। आईटीआई में आवेदनों की संख्या एक हजार है। जिन विद्यार्थियों ने मनपसंद ट्रेड भर दी थी, वह अब निरस्त होगी। विद्यार्थियों को दोबारा ट्रेड का चयन करने का अतिरिक्त समय मिलेगा। अचानक हुए बदलाव से आईटीआई में दाखिल के लिए आवेदन कम हो रहे हैं। पंजीकरण संख्या मान्य रहेगी:
आईटीआई में नया बदलाव
आईटीआई के महानिदेशालय की ओर से आईटीआई दाखिले में बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। अब अभ्यर्थी केवल पंजीकरण ही कर सकेंगे। ट्रेड चयन (च्वाइस फिलिंग) की सुविधा अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है। इस नियम से पहले जिन विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की ट्रेड भर दी थी, वह निरस्त हो जाएगी। हालांकि पंजीकरण संख्या मान्य रहेगी। आईटीआई में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता के साथ असमंजस की स्थिति बन गई है।
ट्रेड्स की मैपकिंग शुरू हुई
आईटीआई प्रवेश आवेदन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। नए नियम में ट्रेड्स की मैपकिंग के लिए किया है। इसके लिए सभी प्रदेश के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग निदेशालय को उनके तमाम संस्थानों में चल रही ट्रेड्स की जानकारी मांगी है, ताकि उनकी मैपिंग की जा सके। बिना इंस्ट्रक्टर वाली ट्रेड में दाखिले न होने और विद्यार्थियों का समय बचाने के उद्देश्य से लागू किया है। अब संस्थानों की ट्रेड की मैपिंग शुरू कर दी है। मैपिंग के लिए अब पोर्टल पर ट्रेड भरने का विकल्प बंद कर दिया है।
विद्यार्थी ट्रेड चयन नहीं कर पा रहे हैं
आईटीआई के अधिकारियों ने कहा कि अब विद्यार्थी आवेदन करेंगे तो केवल पंजीकरण हो रहा है। विद्यार्थी ट्रेड चयन नहीं कर पा रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेड चयन और प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके बाद दाखिले किए जाएंगे।
15 जून तक आवेदन होंगे
आईआईटी के ट्रेडों में दाखिले के लिए 15 जून तक आवेदन होंगे। प्रदेश की दस बड़ी आईटीआई में करीब 10 हजार से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं। इसमें गुरुग्राम के एक भी आईटीआई के नाम नहीं हैं।
आईटीआई में 284 सीट कम कर दी गई
गुरुग्राम आईटीआई के 25 ट्रेडों में कुल 856 सीट थी। विभिन्न ट्रेडों के 284 सीट कम कर दी गई हैं। इसमें फायर टेक्नोलॉजी में 24, इलेक्ट्रिशियन में 20, कंप्यूटर आपॅरेटर एंड प्रोग्रामिंग अस्सिटेंट में 24, फीटर में 20, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 24, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग में 20, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर ट्रेड की 20 सीट शामिल है। आईटीआई के 21 ट्रेडों के 572 सीटों पर ही दाखिले के लिए आवेदन हो रहे हैं।
दाखिला लेने के बाद विद्यार्थियों को कई सुविधाएं मिलेंगी
आईटीआई प्रधानाचार्य रविंदर कुमार ने बताया कि आईटीआई में दाखिला लेने के बाद विद्यार्थियों को रियायती बस पास सुविधा, एनसीसी सुविधा, पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये की एकमुश्त राशि अनुसूचित तथा पिछड़े वर्ग के लिय छात्रवृति, अनुसूचित जाति के छात्रों तथा सभी छात्राओं के लिए 1000 रुपये की निशुल्क टूल किट आदि सुविधाएं दी जाएंगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


