Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsChanchal Shines at All India Inter-University Athletic Championship Wins Silver Medal
चंचल ने इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

चंचल ने इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

संक्षेप:

गुरुग्राम,संवाददाता। बेंगलुरु के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप में चंचल ने उत्कृष्ट प्रदर्

Jan 16, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। बेंगलुरु के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप में चंचल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त कर जिले व प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह चैंपियनशिप 12 से 15 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों की शीर्ष महिला एथलीटों ने भाग लिया। 3000 मीटर स्टीपलचेज प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। गुरुग्राम जिले के खांडसा गांव की रहने वाली चंचल की इस उपलब्धि पर विधायक मुकेश शर्मा ने भी बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य युवाओं को खेलों की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अतिरिक्त डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स गिरीराज यादव, डिप्टी डायरेक्टर रामपाल, जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी अधिकारियों ने चंचल के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। कोच दीपक राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि चंचल नियमित रूप से ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम में अभ्यास करती हैं। लगातार अभ्यास, तकनीकी सुधार और सहनशक्ति पर ध्यान देने के कारण ही चंचल ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता।