हवन-यज्ञ करके परशुराम जन्मोत्सव मनाया
गुरुग्राम में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर हवन यज्ञ, पूजा और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। प्रतिभाशाली बेटी काव्य भारद्वाज को विश्व रिकॉर्ड बनाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की गई।

गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में रविवार को जगह-जगह परशुराम जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय परशुराम परिषद इकाई द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अवसर पर सेक्टर-5 स्थित श्री राम मंदिर परिस में भव्य हवन यज्ञ किया। बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर हवन में आहुति दी और धर्म, संस्कृति एवं परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम के बाद समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भगवान परशुराम का चित्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ब्राह्मण समाज की प्रतिभाशाली बेटी काव्य भारद्वाज रहीं।
जिन्होंने 58 किलोमीटर समुद्र में तैरकर श्रीलंका पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें भी मंच पर सम्मानित किया गया। श्रीपाल शर्मा ने संगठन की स्थापना, गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।भगवान परशुराम की जयंती मनाई:रेलवे-स्टेशन मार्ग बाबा प्रकाश पुरी चौक पर एक निजी स्थान पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई। यहां पर उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। इस मौके पर पूजा भी की गई। इस मौके पर नरेश ,विक्की, सुनीता, धर्मेंद्र, राज, संदीप सिंह, राजेश पटेल, नागेंद्र पंडित, अनुज कुमार, मयंक, राहुल राज, गौरव आदि मौजूद रहे।परशुराम के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये:शीतला माता रोड स्थित जीडॉट होटल में रविवार को आयोजित बैठक में ब्राह्मण विकास संगठन ने परशुराम जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। इस दौरान भगवान परशुराम से कामना की गई की समाज में छाई विसंगतियों, अन्याय व धर्म के विरूद्ध व्याप्त अनाचरण को दूर करने का साहस व शक्ति प्रदान करें। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला शक्ति भी मौजूद थीं।राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में विष्णु के छठे अवतार के रूप में माने जाने वाले भगवान परशुराम धर्म की स्थापना व अन्याय के विरूद्ध लड़ने वाले साहसी योद्धा थे। हिन्दू मान्य परंपरा में वे अमर देव हैं और आज भी वे पृथ्वी पर विद्यमान हैं। सभी को उनके आदर्शों का अनुकरण कर समाज व धर्म की सेवा करने को दृढ़ प्रतिज्ञ होना है। इस मौके पर संगठन उपाध्यक्ष धर्मेद्र मिश्रा, सरबजीत शर्मा, एनके शर्मा, दौलतराम शर्मा, एसके शर्मा, बीके शुक्ला, मनोज कुमार, डॉ. मनोज तिवारी, प्रमोद तिवारी, आर्यमन उपाध्याय, महेश वशिष्ठ, अमित शर्मा, इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश, सूर्यकांत शर्मा, विजय भारद्वाज, रिंकू राय, मनोज वत्स, संजय शर्मा, विनोद शर्मा, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


