रिहायशी सोसाइटियों में धूमधाम से होली मनाई जाएगी

Mar 01, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी की रिहायशी सोसाइटियों में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाएगा। कुछ रिहायशी सोसाइटियों में तो इस दौरान र

रिहायशी सोसाइटियों में धूमधाम से होली मनाई जाएगी

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की रिहायशी सोसाइटियों में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाएगा। कुछ रिहायशी सोसाइटियों में तो इस दौरान रेन डांस पार्टी का आयोजन किया जाएगा। खाने-पीने के स्टॉल लगाए जाएंगे। रंगों और फूलों का इंतजाम भी आरडब्ल्यूए की तरफ से किया गया है। सेक्टर-51 की आर्किड आइलेंड सोसाइटी निवासी निहारिका बंदूनी ने बताया कि उनकी सोसाइटी में सोमवार को होने वाली होलिका पूजन की तैयारियां चल रही हैं। चार मार्च को होली खेलने के लिए रेन डांस और म्यूजिक का प्रबंध किया है। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध इस दौरान किए गए हैं। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54 स्थित सनसिटी कॉलोनी की आरडब्ल्यूए के प्रधान कुलदीप राणा ने कहा कि उनकी सोसाइटी के कम्यूनिटी सेंटर में चार मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

गुलाल, म्यूजिक और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। सेक्टर-50 स्थित फ्रेस्को सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के प्रधान निलेश टंडन ने बताया कि होली पर्व धूमधाम के साथ सोसाइटी परिसर में मनाया जाएगा। रेन डांस का बंदोबस्त किया है। म्यूजिक के बीच लोग खूब मस्ती करेंगे। होली खेलने के लिए गुलाल का इंतजाम कर दिया है। आरडी सिटी आरडब्ल्यूए की पदाधिकारी चैताली मंडोत्रा के मुताबिक लोगों से अपील की है कि पानी रहित होली मनाएं। उनकी कॉलोनी में पानी की कमी नहीं है, लेकिन गुरुग्राम के बारे में सोचकर पानी का इस्तेमाल करने की अपील की है। होलिका दहन की तैयारी की जा चुकी है। सेक्टर-15 के पार्ट दो की आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान राजाराम यादव ने बताया कि मिल्क डेयरी के समीप होलिका दहन होगा। चार मार्च को उत्सव पार्क में होली मनाई जाएगी। सेक्टर-109 स्थित ब्रिस्क लुंबनी सोसाइटी से आनंद राज ने कहा कि रेन डांस का इंतजाम कर रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट के अलावा खाने-पीने का बंदोबस्त किया जा रहा है। होली मिलन समारोह मनाया सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी में सीनियर सिटिजन क्लब की तरफ से होली मिलन समारोह मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इसके बाद लंच करके होली पर्व की शुभकामनाएं दी। आरडब्ल्यूए प्रधान प्रवीण मलिक के मुताबिक इस दौरान आरएस ढींगरा, बीएस नेगी, शमशेर यादव, स्वरूप गर्ग, राकेश सक्सेना, वीरेंद्र सुरी, विनोद मुंशी, मनमोहन तनेजा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।