ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामपति-पत्नी, जीजा और भाई के खिलाफ केस दर्ज

पति-पत्नी, जीजा और भाई के खिलाफ केस दर्ज

नूंह। नट कॉलोनी में हुए मर्डर मामले में नूंह थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल मामले के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक...

पति-पत्नी, जीजा और भाई के खिलाफ केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSat, 23 Mar 2019 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

नट कॉलोनी में हुए मर्डर मामले में नूंह थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल मामले के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक सुनील कुमार के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छोटन, पत्नी कंचन, भाई सियाराम और जीजा सुंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक सुनील का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बता दें, कि मृतक सुनील यूपी के हमीरपुर जिले के दरियापुर गांव का रहने वाला है जोकि बीते कई दिनों से नूंह में मजदूरी करता था। हमीरपुर जिले के ही रहने वाले छोटन और उसकी पत्नी कंचन नूंह के वार्ड तीन स्थित नट कालोनी में शहीदा के मकान में किराये पर रहते थे। कंचन ने सुनील को अपना मुंह बोला भाई बनाया हुआ था। गुरुवार की शाम सुनील जब छोटन के कमरे पर गया तो रात को दोनों ने शराब पी। इसी बीच पत्नी कंचन के कमरे से रोने की आवाज आने लगी। मकान मालिक कमरे की ओर गए तो सुनील का शव देखा। मकान मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सुनील के गले में रस्सी से कसे हुए निशान देखे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, पत्नी, भाई व जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें